Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य मंत्री ने किया संवाद, स्वास्थ्य अमले की सेवाओं को सराहा

मण्डला 2 जून 2021

स्वास्थ्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य अमले से एनआईसी के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले द्वारा कोविड संकट में की गई लोगों की सेवाओं के लिए सभी को बधाई दी। इसी दौरान एनआईसी कक्ष में डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन एवं संबंधित उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड योद्धाओं के सम्मान में कहा कि आपके द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय है। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर तक किए गए योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं चिकित्सक होने के नाते महसूस कर सकता हूं मैंने इस अवधि में कोरोना पेशेंट से भी बात की तो उन्होंने चिकित्सकों के योगदान को सराहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सबके साथ गीत ’हम होंगे कामयाब’ गाया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों पर चर्चा भी की। डॉ. चौधरी ने कहा कि कोविड टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प अभी मौजूद है। सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी लोग टीकाकरण कराएं। कोविड अनुकुल व्यवहार परिवर्तन अपनाये जैसे- मॉस्क लगायें, सोशल डिस्टेसिंग बनायें और हाथों को सेनेटाइज करते रहें। सावधानी ही हमारे लिए सुरक्षा कवच है।

उदबोधन कार्यक्रम में डॉ. आरके उइके, डीएचओ-1, डॉ. आरके पीपरे, डीएचओ-2, डॉ. सुनील यादव सर्जन जिला अस्पताल कोविड केयर नोडल ऑफिसर, डॉ. दिव्येश पटेल, डॉ. गोरव त्रिपाठी, डॉ. नितेश पटेल, कमला नंदनवार, डीपीएचएनओ सुलोचना रजक, डिप्टी मिडिया, मीना चौधरी, जीएनएम टीसी प्रभारी, निर्मला रिझारिया मेर्ट्रन, पदमाक्षी शुक्ला स्टॉफ नर्स, गायत्री कुम्हरे स्टॉफ नर्स, कोविड आईसीयू धनकुअर धुर्वे, डीसीएचसी फीवर ओपीडी विजयश्री सिंगौर उपस्थित रहे है।

Related posts

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लिए आवेदन आंमत्रित

Reva India News

कलेक्टर निवास पर कन्यापूजन, रामनवमी पर आस्था और परंपरा का संगम

Reva India News

झील महोत्सव : जल, थल और नभ में रोमांच -हाट एयर बैलून , पैरामोटरिंग जैसी साहसिक गतिविधियां का आनंद उठा रहे पर्यटक  -फूड जोन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति कर रही सम्मोहित

Reva India News

Leave a Comment