Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड वैक्सीनेशन एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

मण्डला 2 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड व्यवस्था के संबंध में विस्तृत बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में वैक्सीन की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों तक समयपूर्व वैक्सीनेशन पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार टीकाकरण सत्रों की प्लानिंग के अनुसार वैक्सीनेशन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम बिछिया को कान्हा क्षेत्र के अंतर्गत सभी रिसोर्ट में कार्यरत् व्यक्तियों का विशेष सत्र लगाकर कोविड टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप, व्यापारिक संघ एवं अन्य संघों से चर्चा कर उनकी सहमति के आधार पर टीकाकरण सत्र की प्लानिंग करें।

श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाएं। विभिन्न पंचायतों में कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाने सकारात्मक प्रतिस्पर्धा करें। 90 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन वाली पंचायतों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उन्होंने मवई क्षेत्र के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रेरित कर अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीनेशन सत्र लगाएं। इसी प्रकार मनेरी क्षेत्र में भी वैक्सीनेशन सत्र लगाकर टीकाकरण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने एवं समन्वय के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर भी ऐसे कंट्रोल रूम बनाए जाएं। श्रीमती सिंह ने सभी बीएमओ से उनके क्षेत्र के अंतर्गत पीएचसी एवं सीएचसी के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी समय पर खुलें, इनमें डॉक्टर, स्टॉफ एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता होने पर डॉक्टर एवं स्टॉफ के लिए कार्यविभाजन आदेश भी जारी करें।

कलेक्टर ने कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना पर चर्चा करते हुए जरूरी आधारभूत संरचना निर्माण संबंधी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय, सभी एसएचसी एवं पीएचसी में ऑक्सीजन बेड सहित अन्य जरूरी निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। श्रीमती सिंह ने ईईपीआईयू जीपी पटले को सिविल अस्पताल नैनपुर सहित अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन बेड एवं आईसीईयू बेड को बनाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने श्री पटले को बच्चों के लिए आईसीयू बेड भी तैयार करने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि आईसीयू वार्ड को तैयार करें। इसी प्रकार वार्ड में जरूरी स्टॉफ की भर्ती कर उनका प्रशिक्षण पूर्ण करें।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 26 मार्च को ग्राम पीपरपानी में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग/सर्विस/व्यवसाय के लिए आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

Reva India News

एक दिन में विधिक संरक्षक नियुक्त बालक का आधार बना सकेगा परिवार

Reva India News

Leave a Comment