Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला टास्क फोर्स कमेटी एवं मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी गठित

मण्डला 2 जून 2021

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू चिकुनगुनिया, जापानीज एनसेफेलाईटिस जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए जिला टास्क फोर्स कमेटी एवं मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी का गठन किया है।

टास्क फोर्स कमेटी के कार्य – जिले को वर्ष 2022 तक मलेरिया मुक्त कराने के लिए तकनीकि सहयोग, वर्ष 2024 तक मलेरिया संक्रमण दर एपीआई 1 से कम करना (1000 की जनसंख्या पर 1 मरीज) एवं मलेरिया के प्रकरणों में कमी लाने के लिए विशेष कार्ययोजना एवं तकनीकि सहयोग प्रदान करना, वर्ष 2027 तक स्थानीय ट्रांसमिशन को अवरूद्ध करने के लिए तकनीकि सहयोग, वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त क्षेत्रों में पुनः संक्रमण न होने के लिए विशेष कार्ययोजना एवं तकनीकि सहयोग प्रदान करना।

मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी के कार्य – जिला स्तर पर मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी मलेरिया उन्मूलन लक्ष्य प्राप्ति की ओर कार्य करेगी। यह समिति नियमित रूप से बैठक आयोजित कर की गई कार्यवाही से राज्य स्तर पर व्ही.बी.डी.सी.पी. शाखा में अवगत कराएगी।

Related posts

उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना – देवसिंह सैयाम हितलाभ वितरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

जी एस रायसोनी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ   जूनियर, सीनियर व वेटरन्स खिलाडी दिखा रहे अपना दम

Reva India News

Leave a Comment