Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृद्धाश्रम के वृद्धों को लगा कोविड से बचाव का द्वितीय डोज

मण्डला 11 जून 2021

कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। शासन द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के सामंजस्य से रपटाघाट स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धों को आज वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज लगाई गई। इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग से पीयुष पांडे एवं स्वास्थ्य विभाग से दर्पण दुबे उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार वृद्धाश्रम में निवासरत 8 वृद्धों को 10 मार्च को कोविड-19 का प्रथम टीका लगाया गया था। गाईडलाईन के अनुरूप सभी वृद्धजनों को 11 जून को कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय टीका लगाया गया। टीकाकरण के पश्चात् सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। सभी वृद्ध स्वस्थ हैं। उन्होंने जनसामान्य से आव्हान किया है कि वे भी वैक्सीन के संबंध में प्रचलित भ्रांतियों और शंकाओं को नकारते हुए अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।

Related posts

कलेक्टर ने किया 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण

Reva India News

’’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की प्रदेश मेरिट लिस्ट में अनुष्का अग्रवाल को प्रथम स्थान हाईस्कूल का 70.75 तथा हायरसेकेंडरी का 69.31 प्रतिशत रिजल्ट दसवी के 6 तथा बारहवी के 8 विद्यार्थियों ने बनाया प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Reva India News

Leave a Comment