Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

मंडला 11 सितंबर 2024

बीजाडांडी क्षेत्र के भ्रमण से वापस लौटते समय कलेक्टर ने ग्राम तिंदनी में मिले घायल युवक राम प्रकाश का हालचाल जाना और समुचित उपचार के लिए सीईओ जिला पंचायत के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। कलेक्टर ने सिविज सर्जन को फोन से निर्देशित किया कि घायल व्यक्ति का बेहतर उपचार करें। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तिंदनी में घायल युवक राम प्रकाश पिता सीताराम दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। युवक रास्ते पर ही असहाय अवस्था में पड़ा था। दौरे से वापस लौटते समय कलेक्टर ने घायल युवक को देखते ही अपना वाहन रुकवाकर युवक के उपचार के लिए जिला पंचायत सीईओ के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुँचाकर भर्ती कराया गया।

Related posts

जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को

Reva India News

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment