अपराध क्रमांक 232/2021नाम आरोपी धारा 363, 366ए, 34 ताहि. 3 (2) (va) एससी/एसटी एक्ट1. सुनील कुमार पिता वीरू लाल कुडापे उम्र 22 साल निवासी ग्राम सेमीकोल2. राजकुमार पिता सुरेश सिंह कुड़ापे उम्र 22 निवासी ग्राम सेमीकोल3. बब्लू यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 19 निवासी ग्राम सेमीकोल थाना महाराजपुर जिला मण्डला गिरफ्तारी दिनांक 20.06.2021घटना का विवरण दिनांक 17.06.2021 को प्रार्थी रामप्रसाद पन्द्रो पिता दशरथ पन्द्रो उम्र 36 वर्ष निवासी सेमीकोल थाना महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं ग्राम सेमीकोल में रहता हूँ। मेरे दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है। मेरी लड़की की उम्र 12 वर्ष 09 माह की है तथा कक्षा 08 वीं में पढ़ाई करती है। दिनांक 15/06/2021 को रात में करीब 10/00 बजे मैं एवं मेरी पत्नी और दोनों बच्चे खाना खाकर सो गये थे दिनांक 16/06/21 की सुबह करीबन 06/00 बजे उठा तो देखा मेरी बेटी पर नही थी बिना बताये कही चली गयी है। जिसकी हमने आसपास रिस्तेदारी और गांव में तलाश पता किया जिसका कोई पता नहीं चला मेरी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 232/2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई दौरान विवेचना अपहृता की तलाश पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु सुनील कुड़ापे का फोन नंबर ट्रेश किया गया था। जो लोकेशन सूरत गुजरात में होना पता चलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला के आदेश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला के नेतृत्व में श्रीमान एसडीओपी महोदय मण्डला श्री अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में थाना टीम बनाकर सूरत गुजरात भेजा गया जिनके द्वारा सायबर सेल मण्डला की सहायता से लोकेशन लेकर अपहृता एवं आरोपी की तलाश पतासाजी कर दोनों को हमराह लेकर थाना लाया तथा अपहृता से पूछतांछ की गई जिसने आरोपी 1. सुनील कुमार पिता वीरू लाल कुड़ापे उम्र 22 साल निवासी 2. राजकुमार पिता सुरेश सिंह कुड़ापे उम्र 22 साल 3. बब्लू यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम सेमीकोल थाना महाराजपुर जिला मण्डला के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाना बताया गया। सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।विशेष भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, उनि किशोर वामनकर, उनि. राजेन्द्र जंघेला, आर. अरविंद बर्मन, आर, सुरेश भटेरे, सूर्यचंद बघेल, म.आर. अमीरा कोकड़िया की सराहनीय भूमिका रही।
