Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना से बचने वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की अपील

मण्डला 20 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन के लिए 21 जून से महा अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे अपना तथा अपने परिजनों का अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन कराएं साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोविड से जिले की सुरक्षा हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Related posts

टीकाकरण दिवस से एक दिन पूर्व करा सकते हैं कोविड रजिस्ट्रेशन

Reva India News

मुझे अपना व्यवसाय शुरू करने मिली 10 हजार की सहायता

Reva India News

टीकाकरण महाभियान एवं कोरोना से जंग में सक्रिय सहयोग कर रहे कोरोना वॉलेंटियर

Reva India News

Leave a Comment