Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त ने ली बैठक

मण्डला 22 जून 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने वीसी के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने 21 जून से प्रारंभ हुए कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के पहले दिन सभी जिलों द्वारा लक्ष्य से अधिक टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाभियान के आगामी दिनों में भी इसी रणनीति के अनुसार सभी जिले वैक्सीनेशन का कार्य करें। सभी जिले वैक्सीनेशन के लिए समयपूर्व अपनी रणनीति बनाकर इसके संबंध में प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। जिले के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे तथा सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार उपस्थित थे।

श्री बोरकर ने बैठक में कोविड अनलॉक के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिलों में संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जिले निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोविड टेस्टिंग कराएं। उन्होंने कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की सेम्पलिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी, हाट-बाजार, पीडीएस दुकानें तथा अन्य लक्षित समूहों की सेम्पलिंग भी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों के समुचित इलाज को सुनिश्चित करने की बात कही। संभाग आयुक्त ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी जिलों में किए जा रहे इंतजामों की जिलेवार जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान मिले अनुभवों के आधार पर संभावित तीसरी लहर के लिए इंतजाम सुनिश्चित रखें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 27 नवंबर 2024

Reva India News

ग्राम पंचायत बिझिंया में आयोजित हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

Reva India News

निविदा कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment