Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में चला पल्स पोलियो अभियान जनप्रतिनिधियों ने पिलाई बच्‍चों को खुराक

मंडला 23 जून 2024

देश के पोलियो मुक्त हो जाने के बाद विश्व के अन्य देशों में वायरस पाए जाने के पश्चात इस वायरस से सुरक्षित रखने के लिए भारत के प्रत्येक ग्राम में रविवार 23 जून को एकसाथ 0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चों को दवा पिलाई गई। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष विनोद कछवाहा द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में, नगर पंचायत अध्यक्ष बम्हनी मीना हरदहा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी बंजर में, जनपद अध्यक्ष मोहगांव जीएस भवेदी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगांव में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की ओरल खुराक देकर 3 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, टीकाकरण आधिकारी डॉ. झारिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य – जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम वैकल्पिक कृषि से आय का रास्ता खुल रहा है – विधायक श्री वरकड़े बीजाडांडी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित

Reva India News

जिले की 1 लाख 92 हजार 201 लाड़ली बहनों को मिली योजना की 32वीं किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में अंतरित की राशि

Reva India News

Leave a Comment