Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाभियान के पहले दिन जिले में 11157 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन महाभियान की आगामी प्लानिंग पर हुई चर्चा

मण्डला 22 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 21 जून से प्रारंभ हुए कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान की आगामी प्लानिंग पर जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 21 जून को वैक्सीनेशन महाभियान के पहले दिन जिले में 11157 लोगों को टीका लगाया गया। मंडला जिले को महाभियान के पहले दिन के लिए 10 हजार टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। जिले में टीकाकरण के महाभियान के पहले दिन लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है। श्रीमती सिंह ने जिले की जनता को महाभियान में सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि महाभियान के आगामी दिनों में भी हर वर्ग, हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने में सहयोग दे। उन्होंने जिला प्रशासन की पूरी टीम को भी पहले दिन के सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि महाभियान के आगामी दिनों में भी प्रतिदिवस लगभग 10 हजार टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। हम सभी को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी ताकत से कार्य करना होगा। सभी जोनल, नोडल तथा प्रभारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित किए जा रहे टीकाकरण केन्द्र की जानकारी देते हुए केन्द्र तक लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ अमले को लगातार सक्रिय रखें। वैक्सीनेशन के लिए केन्द्रों का निर्धारण कर समयपूर्व जिला प्रशासन को भेजें। इसी प्रकार समयपूर्व वैक्सीन के डोज निर्धारित स्थानों तक पहुंचाकर सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सीएमओ नगरपालिका एवं सीईओ जनपद को उनके क्षेत्र में 22 जून के वैक्सीनेशन के लिए लक्ष्यों को निर्धारित कर प्राप्त करने के निर्देश दिए।

 

वैक्सीनेशन की डॉटा एन्ट्री सतत् रूप से करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के कार्य के साथ-साथ पोर्टल पर वैक्सीनेशन की जानकारी एवं जरूरी आंकड़े सतत् रूप से अपडेट करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद अपने मैदानी अमले को जरूरी प्रशिक्षण देकर डाटा एन्ट्री का कार्य सुचारू रूप से संचालित करेंगे। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर भी वैक्सीनेशन का डाटा एन्ट्री व्यवस्थित ढंग से अपलोड करेंगे।

कलेक्टर ने सभी सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने वार्डवार कार्ययोजना बनाएं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए महाभियान को सफल बनाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक संसाधनों पर भी चर्चा की तथा महाभियान को सफल बनाने सुझाव भी मांगे।

Related posts

प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को रागी मिलेट की बीज किट वितरित नारायणगंज में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

Reva India News

सीएचसी बम्हनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्व. पिताश्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल ने स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Reva India News

Leave a Comment