नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट मंडला द्वारा आयोजित योग शिविर में प्रथम दिवस पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट पहुंचे। अधिकारी द्वय द्वारा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। शिविर में योगासन, प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम की क्रियाओं के साथ-साथ अन्य अभ्यास कराए गए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मण्डला पीयूष मिश्रा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अगली पोस्ट
