Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुई टीबी स्क्रीनिंग

मण्डला 22 जून 2021

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में ब्लॉक निवास अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र बाहुरपायली, बिसौरा, देवगांव, अमदरी, ब्लॉक नारायणगंज अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र ददरगांव, भैंसवाही, ब्लॉक घघरी अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र सिमरिया, पंचायत भवन परसवाह एवं मण्डला शहरी क्षेत्र अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र आजाद वार्ड एवं सरदार पटेल वार्ड में किशोर बालिकाओं की टीबी स्क्रीनिंग की गई एवं कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कुल 92 किशोर बालिकाओं की टीबी की स्क्रीनिंग की गई एवं संभावितों को जाँच हेतु नजदीकि डीएमसी में जाकर जाँच कराने हेतु बताया गया जिसके लिए स्पूटम कंटेनर भी प्रदाय किया गया। टीबी डिटेक्ट होने पर संबंधित को टीबी का उपचार दिया जायेगा। गतिविधियों के संचालन में किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा प्रदाय निक्षय पोषण योजना, ट्रायबल एलाउंस के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम से संबंधित आईईसी मटेरियल वितरित किये गये। गतिविधियों के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग से एसटीएस, एसटीएलएस आदि कर्मचारी एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके ने बच्चों के साथ किया विशेष भोज पीएमश्री शास.क.उच्च.माध्य.विद्या. महाराजपुर में रहा विशेष भोज मंडला 15 अगस्त 2025

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ’घर के बाहर अपना घर होम स्टे चौगान’ फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्थापना दिवस पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment