Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का मंडला आगमन आज

मण्डला 7 जुलाई 2021

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 8 जुलाई को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 8 जुलाई को दोपहर 1 बजे डिण्डौरी से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे मंडला सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। श्री सिंह 2:30 बजे से 3:30 बजे तक बैगा समुदाय के जन प्रतिनिधियों तथा 3:30 से 4:30 बजे तक जनसामान्य से मुलाकात करेंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्तावित प्रस्तावों एवं जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान मद संबंधी समीक्षा करेंगे। इसी प्रकार वे दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कोरोना नियंत्रण समीक्षा एवं कोरोना की तीसरी लहर रोकने के संबंध में किए जा रहे उपायों पर जिला अधिकारियों एवं जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों की समीक्षा तथा क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे। श्री सिंह इसके बाद दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण महाभियान संबंधी समीक्षा करेंगे, तत्पश्चात दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक जिले के राशन वितरण व्यवस्था एवं जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मंत्री श्री सिंह दोपहर 3 बजे ग्राम परासी अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

श्री कुलस्ते घाटों की सफाई अभियान में हुए शामिल

Reva India News

कलेक्टर ने की टीएल पत्रों की समीक्षा

Reva India News

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम डाईट में होगा

Reva India News

Leave a Comment