Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त ने ली वीसी

मण्डला 14 जुलाई 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने वीसी के माध्यम से जिलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करने नवाचार अपनाएं। इसी प्रकार मॉस्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि कोविड जागरूकता अभियान के लिए कैम्पनिंग का कार्य लगातार करें। उन्होंने कोविड सेम्पलिंग की चर्चा करते हुए कहा कि सभी जिले सघन रूप से कोविड सेम्पलिंग कराएं। इसी प्रकार बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सेम्पलिंग करते हुए उनकी जानकारी भी संधारित करें। संभाग आयुक्त ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी अनिवार्य रूप से करें। इसी प्रकार निजी चिकित्सालयों से भी कोविड संक्रमण की जानकारी प्राप्त करें तथा संक्रमण की स्थिति में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करें।

कमिश्नर ने जिले में कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड नियंत्रण के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने जनजागरूकता, एनजीओ, पुलिस, क्राईसिस मैनेजमेंट समितियां तथा चालानी कार्यवाही आदि की जानकारी दी। कलेक्टर ने जिले में ऑक्सीजन प्लांट, वैक्सीनेशन, फीवर क्लीनिक, दवाई उपलब्धता तथा सेम्पलिंग के बारे में बताया। बैठक के अंत में स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

फसल विविधिकरण पर फोकस करें, उन्नत कृषि के लिए किसानों को सहयोग करें सभी एफपीओ – कलेक्टर हर्षिका सिंह कलेक्टर ने जिले में कार्यरत् एफपीओ की ली बैठक  

Reva India News

जिले की विभिन्न परियोजनाओं में बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ कंप्यूटर साक्षरता शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment