Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी एवं आत्मा विभाग मंडला द्वारा 8 एवं 9 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया ने मृदा स्वास्थ्य, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के दुष्परिणाम एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती अंजु कोडापे ने भू-दृश्य आधारित प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, मिश्रित खेती एवं जैविक संसाधनों के उपयोग पर प्रकाश डाला। वहीं, एफईएस के श्री सौरभ चौधरी ने जल संरक्षण, मृदा अपरदन नियंत्रण, स्थानीय बीज संरक्षण तथा कृषि-पशुपालन के एकीकरण की जानकारी दी।

कार्यशाला में सहायक संचालक श्री अरविंद वर्मा, श्रीमती माया रामटेके, विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बीटीएम, एटीएम, कृषि सखियाँ एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Related posts

जि.पं. के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्यवाही अब 18 को

Reva India News

मुस्कान पुनर्वास केंद्र के विशेष बच्चों ने किया कान्हा टाइगर रिज़र्व का भ्रमण वन और वन्य प्राणियों को नज़दीक  रोमांचित हुए बच्चे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 2 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment