Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बुनकरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित  

मण्डला 16 जुलाई 2021

भारत सरकार द्वारा संचालित बुनकर मुद्रा योजनान्तर्गत हाथकरघा संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा मण्डला जिले के लिए वर्ष 2021-22 में 20 बुनकरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजनान्तर्गत नोडल ऐजेसी पंजाब नेशनल बैंक को बनाया गया है। योजनान्तर्गत बुनकरों को अपने हाथकरघा वस्त्र उद्योग को सुचारू रूप से चलाने के लिए राशि 50,000 रूपए से 5,00,000 रूपए तक का ऋण निर्धारित ब्याज दर पर बैंक द्वारा उपलब्ध करया जायेगा। इस राशि का उपयोग बुनकरों द्वारा रॉ मटेरियल, मजदूरी फिनिस गुड्स, प्री एवं पोस्ट लूम सुविधा आदि में किया जा सकता है। योजनान्तर्गत 20 प्रतिशत मार्जिन मनी (प्रोजेक्ट काष्ठ का) भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा जो अधिकतम राशि 10,000 रूपए तक सीमित चुनकर मुद्रा योजनान्तर्गत लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही अपने आवेदन पत्र (दो फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी, राशन कार्ड की छाया प्रति सहित) ग्रामोद्योग शाखा में कार्यालयीन समय में जमा करा सकते हैं।

Related posts

मछली पालन हेतु आवंटित किया जाएगा पलेहरा जलाशय

Reva India News

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के परिवहन में संलिप्त तीन वाहन जप्त

Reva India News

डीएपी खाद के हैं अन्य विकल्प, नहीं आएगी उत्पादन में कमी

Reva India News

Leave a Comment