Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 26.05.2025 को ग्राम दानीटोला निवासी अमर सिंह पंद्रो के साथ पारिवारिक विवाद के चलते उसके भाई चमन सिंह पंद्रो द्वारा कुल्हाड़ी से सिर व गले पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को उपचार हेतु भर्ती किया गया। प्रथम दृष्टया सूचना तस्दीक उपरांत थाना घुघरी में अपराध क्रमांक 132/2025 धारा 109(1), 296 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी चमनसिंह पिता सुखराम पंद्रो उम्र 25 साल साकिन दानीटोला थाना घुघरी घटना के बाद से फरार था, जिसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रेस कर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

आरोपी की गिरफतारी में निरीक्षक पूजासिंह बघेल, उनि. रामकिशोर माथरे, सउनि. रामकृष्ण बघेल, प्र. आर रायसिंह मरावी, आर. टीकाराम परस्ते, आर. शिवलाल परस्ते व सायबर सेल से रुपेन्द्र लिल्हारे की भूमिका रही।

Related posts

आंगनवाड़ी में शिक्षा ग्रहण कर नन्हें बच्चों का भौतिक विकास होगा- मंत्री श्रीमति संपतिया उइके प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण

Reva India News

विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के शस्त्र पूजन में सनातनियों की दिखी झलक .शक्ति शस्त्र पदयात्रा में मातृशक्तियों ने लगाए जयकारे

Reva India News

आज आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री का आगमन

Reva India News

Leave a Comment