मण्डला 16 जुलाई 2021
अपर कलेक्टर ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020-21, 25 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा अपरान्ह दोपहर 2:15 से 4:15 तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय के निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की नियुक्ति की गई है जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास व्हीके कर्ण की सरस्वती हायर सेकण्डरी स्कूल जिला पंचायत, शासकीय हाईस्कूल बिंझिया एवं शास.जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय मंडला में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा अपरान्ह दोपहर 2:15 बजे से 4:15 तक नियुक्ति की गई है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिछिया सुलेखा उईके की विवेक ज्योति हाईस्कूल नावघाट, रानी दुर्गावती शास.स्नात. महाविद्यालय बड़ी खैरी तथा शास. पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं माउंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजीव कॉलोनी देवदरा, तहसीलदार, कार्यपालिक दंडाधिकारी बिछिया कमल सिंगसार की भारत ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल लालीपुर, शासकीय हाईस्कूल वरिष्ठमूल शाला एवं रानी अवंती बाई शास.क.हा.से. स्कूल मंडला, नायब तह., कार्यपालिक दंडाधिकारी उपतहसीलदार बीजाडांडी की निर्मला हाय.सेकें.स्कूल मंडला, ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हाय.सेकें.स्कूल एवं शास.जग.उत्कृ.विद्या. मंडला, तह., कार्यपालिक दंडाधिकारी नारायणगंज अनिल जैन की अमल ज्योति हाईस्कूल महाराजपुर, शास.क.उच्च.माध्य.विद्या. महाराजपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू एनपी हा.से. स्कूल महाराजपुर एवं शास. नवीन बॉयस हाईस्कूल महाराजपुर, तह. कार्यपालिक दंडाधिकारी नैनपुर शांतिलाल विश्नोई की मां. रेवती कॉलेज खैरी, शास.क.हाईस्कूल पड़ाव वार्ड एवं शास.उच्च.माध्य.विद्या.क्रं.-2 में नियुक्त किया गया है। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर कानून व्यवस्था पर सतत् निगाह रखते हुए परीक्षा के सुचिता, विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ ही बगैर अनुचित साधन के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायेंगे। साथ ही संबंधित केन्द्र में प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे। दोनों सत्रों की परीक्षा समाप्ति उपरांत मुहरबंद उत्तर पुस्तिकायें जिला कोषालय में पूर्ण सुरक्षा के साथ रखा जा
