Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बात करने से बनती है बात- न्यायाधीश श्री विशाल शर्मा मध्यस्थता जागरूकता शिविर आयोजित

मण्डला 24 जुलाई 2021

मीडिएशन जागरूकता के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन मान0 श्री आर.एस. शर्मा प्रधान जिला न्याया0 मण्डला के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्रीमति डॉ0 प्रीति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें मध्यस्थता प्रक्रिया का लाभ, विवादों का अविलम्ब एवं शीघ्र समाधान, समय तथा खर्चों की किफायत, न्यायालयीन प्रक्रिया से राहत, अत्यधिक सरल व सुविधाजनक प्रक्रिया, विवाद का हमेशा के लिये प्रभावी व सर्वमान्य समाधान में पक्षों की सहमति, सामाजिक सद्भाव कायम रखने में सहायक, एवं न्यायालयों के राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों को मीडिएशन के माध्यम से प्रकरणों को निपटाये जाने हेतु समन्वयक के समक्ष रेफर करने के संबंध में चर्चा की गई है।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में श्री निरंजन कुमार पांचाल प्रथम अपर जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री विशाल कुमार शर्मा, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री किशोर कुमार निनामा, पंचम अपर जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री डी0आर0अहिरवार तृतीय अपर जिला न्यायाधीश मण्डला एवं श्री जे0बी0एस0 राजपूत चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश मण्डला सहित श्रीमति हर्षिता पिपरेवार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम-श्रेणी मण्डला एवं सुश्री भावना गोमे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम-श्रेणी मण्डला उपस्थित रहें एवं श्री रामेश्वर झारिया अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मण्डला, सहित श्री इम्तियाज अख्तर अधिवक्ता एवं अन्य अधिवक्तागण एवं पैनल लायर्स भी उपस्थित रहे।

Related posts

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 10 नवम्बर 2023

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्‍ते ने किया नलजल योजना का भूमिपूजन

Reva India News

Leave a Comment