Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार केम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 26 जुलाई को

मण्डला 24 जुलाई 2021

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शासकीय आई.टी.आई. रसैयादोना में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। केंपस ड्राइव में शिवशक्ति बायोटेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर कंपनी के द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को कम से कम बारहवी पास, आयु 18 वर्ष से 34 वर्ष तक के बेरोजगार युवक, युवती अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं।

Related posts

रामनगर बावड़ी एवं बेगम महल का जीर्णोद्धार करें – हर्षिका सिंह  

Reva India News

राज्यसभा सांसद को बताई मांग, मिला समर्थन संविदा स्वास्थ्य कर्मियो की हडताल से कामकाज प्रभावित, लोग परेशान

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

Leave a Comment