Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फेसलैस ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस सेवा का हुआ शुभारभ

मण्डला 2 अगस्त 2021

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवहन कार्यालय मण्डला में फेसलैस ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस सेवा का शुभारंभ मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने इस सेवा को मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग की अनूठी पहल एवं आवेदकों के लिये लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि आवेदकों को घर बैठे ही लायसेंस ऑनलाइन ही प्राप्त हो सकेगा। जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश गुप्ता ने बताया गया कि घर बैठे अपना लर्निंग लायसेंस बनाने के लिये https://sarathi.parivahan.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नीरज अग्रवाल, परिवहन कार्यालय मण्डला एवं एन.आई.सी कार्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यकम उपरांत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके ने कजरवाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मंत्री श्रीमती उइके भोंगाद्वार में आंगनवाड़ी केंद्र और रंगमंच निर्माण की स्वीकृति

Reva India News

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

जुलाई में विकासखंडों में विभागीय हितग्राही मूलक योजनांतर्गत शिविर का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment