Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाकागैंग द्वारा आवारा मवेशियों को कांजीहाऊस में किया गया बंद  

मण्डला 7 अगस्त 2021

न.पा.परि.मण्डला अध्यक्ष पूर्णिमा (अमित) शुक्ला एवं मु.न.पा.अधिकारी प्रदीप झारिया के निर्देशानुसार शहर के मुख्य मार्गों से आवारा मवेशियों को रात्रि में सफाई कर्मचारियों के द्वारा पकड़कर (हाकागैंग) के माध्यम से कांजीहाउस में बंद किया जायेगा। साथ ही दिन में सफाई कर्मचारियों का दल गठित कर शहर के मुख्य मार्ग से मवेशियों को काऊ-कैचर में पकड़कर शहर के बाहर छोड़ा जायेगा। न.पा.परि. मण्डला ने पशु मालिकों से अपील की है कि अपने-अपने पशुओं को घर पर बांधकर अपने नियंत्रण में रखें। दो बार किसी भी मवेशी के बंद होने पर पशु मालिक के खिलाफ म.प्र. न.पा.अधि. 1961 की धारा 233 के तहत न्यूसेंस की कार्यवाही की जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पशु मालिक की होगी। नगरपालिका के हाकागैंग द्वारा 71 नग आवारा मवेशियों को रोड़ से पकड़कर कांजी हाऊस में बंद किया गया है तथा यह अभियान निरंतर चलाया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर ने जंतीपुर में किया पल्सपोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

स्वच्छ नर्मदा, पवित्र नर्मदा अभियान का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने किया लोगो का विमोचन  

Reva India News

नगदी सहित 45 हजार रूपए से अधिक की सामग्री जप्त

Reva India News

Leave a Comment