Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने किया ध्वजारोहण  

मण्डला 15 अगस्त 2021

75वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण देशभक्ति और गरिमा के साथ जिला मुख्यालय के स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात् तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान गाया गया। मध्यप्रदेश गान के पश्चात् मुख्य अतिथि ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। श्री सिंह ने समारोह में शामिल सभी दलों के परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के पश्चात् अपने सधे कदमों से जिला बल, होमगार्ड, शौर्या दल, स्काऊड गाईड, रेडक्रास आदि दलों ने मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। मंच के सामने गुजरते हुए इन दलों ने राष्ट्र भक्ति, एकता और अनुशासन का संदेश दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तरीय तथा नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर दीनदयाल अंत्योदय समितियों की गठन की घोषणा की।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरएस शर्मा, न्यायाधीशगण, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, डीएफओ कमल अरोरा, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, भीष्म द्विवेदी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने जिला, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय, अभिलाष तिवारी, राजेश जायस्वाल तथा प्रीति दुबे ने किया तथा समारोह में सबके योगदान और अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति के लिए आभार प्रदर्शन किया गया।

 

लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

 

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के लोकतंत्र सेनानियों को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल तथा मिठाई वितरित किए।

 

पंचायतों में सर्वाधिक साक्षर महिला ने किया ध्वजारोहण

 

जिले की विभिन्न पंचायतों में गांव की सबसे पढ़ीलिखी महिलाओं ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार बारहवी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं ने भी अपने गांव में ध्वजारोहण किया। कुछ पंचायतों में दिव्यांगजनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी प्रकार महिला ज्ञानालय में निरक्षर महिलाओं को अक्षरज्ञान कराने वाली महिलाओं ने भी ध्वजारोहण किया।

 

निरक्षरता से आजादी अभियान और महिला ज्ञानालय के द्वितीय चरण का शुभारंभ

 

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निरक्षरता से आजादी अभियान तथा महिला ज्ञानालय कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों अभियानों के माध्यम से लाभान्वित हुई महिलाओं को शाल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त दोनों कार्यक्रम 15 अगस्त 2020 से प्रारंभ किए गए थे। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन मंडला को गोल्डस्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Related posts

पूजा और वर्षा नंदा को जनसुनवाई में दिया गया श्रवण यंत्र

Reva India News

अवैधानिक धान बीज विक्रय पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Reva India News

नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट में आजीवन सदस्य के रूप में शामिल हुए गणेश जैसवानी

Reva India News

Leave a Comment