Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव में जीवंत हुई वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरगाथा सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावविभोर

मंडला, 17 मई 2026

आदि उत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग द्वारा सिवनी से आए कलाकार दल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली मंचन से रानी दुर्गावती के जीवन संघर्ष, अकबर की सेना के साथ हुए युद्ध तथा वीरगति प्राप्त करने के प्रसंग को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, पूर्व विधायक श्री देव सिंह सैयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, प्रशिक्षु आईएएस श्री शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि आदि उत्सव के माध्यम से जनजातीय इतिहास, संस्कृति और वीरगाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कलाकार दल की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि दल ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरवगाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। मंत्री श्रीमती उइके ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए 11 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान और शौर्य देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियाँ समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा और वीर विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। सांसद श्री कुलस्ते ने कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और समर्पण की सराहना करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

Related posts

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह प्रेसवार्ता 6 जनवरी को होगा

Reva India News

नगर परिषद निवास में निर्धारित अवधि तक नाम-निर्देशन पत्र अप्राप्त  

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

Leave a Comment