Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज अधिकार अभिलेख वितरण के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नारायणगंज के गूजरसानी में

मण्डला 5 अक्टूबर 2021

सचिव मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ’जनकल्याण और सुराज’ के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 6 अक्टूबर 2021 को दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री द्वारा हरदा जिले से प्रदेश के 20 जिलों में स्वामित्व योजना अंतर्गत भौतिक रूप से अधिकार अभिलेख कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सभी 20 जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिकार अभिलेख की भौतिक प्रति का वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार अभिलेख के वितरण के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 6 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे ग्राम गूजरसानी, तहसील नारायणगंज में किया गया है।

Related posts

जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में स्वीकृत पदों के लिए अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

3830 किसानों से 222551.95 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

आपदा प्रबंधन कॉल सेंटर के टेण्डर संबंधी प्री-बिड ऑनलाईन मीटिंग आज

Reva India News

Leave a Comment