Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 10 से 17 तक कोदो-कुटकी तिहार का आयोजन कोदो-कुटकी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन, गोंडी पैंटिंग एवं हर्बल पेय मुख्य आकर्षण केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं श्री पटेल दोपहर 12 बजे करेंगे शुभारंभ

मण्डला 9 अक्टूबर 2021

10 से 17 अक्टूबर तक मोचा पंचायत भवन परिसर में ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत् ’कोदो-कुटकी तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कोदो-कुटकी के उत्पादों के अलावा, स्थानीय व्यंजन, गोंडी पैंटिंग एवं हर्बल पेय मुख्य आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। कोदो-कुटकी तिहार कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने संबंधित विभागों के अधिकारियों के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

 

11 स्टॉल, मंडला थाली, रेशम उत्पाद भी रहेंगे आकर्षण

 

कोदो-कुटकी तिहार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत चयनित ’कोदो-कुटकी’ फसल की बोनी से लेकर प्रोसेसिंग, पौष्टिकता तथा अलग-अलग उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार आदिवासी जीवन की झलक प्रस्तुत करने वाले गौंडी पेंटिंग भी विशेष आकर्षण रहेंगी। मंडला जिले सहित आसपास के जिलों के गोंडी पैंटिंग कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा अपनी कला से पर्यटकों एवं जिलेवासियों को परिचय कराएंगे। मंडला की आदिवासी संस्कृति एवं वन आधारित जीवन पद्धति के माध्यम से अनेक हर्बल पेय भी कोदो-कुटकी तिहार में शामिल है। एनआरएलएम द्वारा महुये के लड्डू, स्थानीय व्यजंनों पर आधारित मंडला थाली तथा दीदी केफे द्वारा बनाए गए व्यंजन भी शामिल होंगे।

 

 

कोदो कुटकी तिहार की थीम बैगा एवं आदिवासी संस्कृति पर

 

10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ’कोदो-कुटकी तिहार’ कार्यक्रम की बैगा तथा आदिवासी संस्कृति पर आधारित थीम निर्धारित की गई है। इस थीम के साथ ही कार्यक्रम स्थल में बैगा, आदिवासी जीवन की झलक प्रस्तुत करने वाली गतिविधियाँ, परिधान, नृत्य, संगीत की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस ’कोदो-कुटकी तिहार’ में बैगा नृत्य कलाकारों एवं आदिवासी संगीत का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग द्वारा जनजातीय कलाकारों के माध्यम से लोकसंगीत एवं लोकनृत्य व्यवस्था की गई है।

 

कान्हा क्षेत्र में पॉलीथिन प्रतिबंधित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कान्हा क्षेत्र में जिला दंडाधिकारी के आदेश द्वारा पॉलीथिन प्रतिबंधित की गई है। ऐसे में आने वाले पर्यटक, स्थानीय दुकानदारों एवं रिजल्ट्स के मालिकों को इस संबंध में पर्याप्त सूचना दी जाए तथा आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ’कोदो-कुटकी तिहार’ के दौरान भी पॉलीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। पर्यटकों को आवश्यक उत्पाद दोना-पत्तल एवं पर्यावरण हितैषी सामग्रियों के माध्यम से दी जाएगी। श्रीमती सिंह ने एसडीएम बिछिया को निर्देशित किया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकान या रिजल्ट पर प्रथम तीन बार जुर्माना आरोपित किया जाए। 3 बार से अधिक उल्लंघन होने पर संबंधित दुकान या रिजल्ट को सील करने की कार्यवाही की जाएगी।

मंडला के पर्यटन स्थलों की मिलेगी जानकारी

 

कोदो-कुटकी तिहार में स्थानीय उत्पादों और कलाओं के प्रदर्शन के साथ ही कान्हा आने वाले पर्यटकों के लिए ’कोदो-कुटकी तिहार’ में एक हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से पर्यटकों को मंडला जिले में स्थित अनेक ऐतिहासिक प्राकृतिक धरोहर, जीवाश्म स्थलों, संग्रहालयों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। ताकि पर्यटक अपने बचे हुए समय में मंडला जिले की विशेषताओं को देख सकें।

 

जिलेवासी एवं मीडिया साथी सादर आमंत्रित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों एवं जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियांे को 10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे कोदो-कुटकी तिहार में शामिल होने आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है कि कोदो-कुटकी तिहार में सभी सपरिवार पधारें एवं कोदो-कुटकी के उत्पादों, कोदो-कुटकी की फसल की जानकारी, स्थानीय व्यंजनों का जायजा, आदिवासी खान-पान शैली, हर्बल पेय का जायका जरूर लें। तिहार में रेशम सहित जिले की अनेक कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कलेक्टर ने कान्हा में आने वाले सभी पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि कोदो-कुटकी तिहार में मंडला जिले के आदिवासी तथा प्रकृति आधारित जीवनशैली का परिचय प्राप्त करने मोचा पंचायत परिसर जरूर पधारें।

Related posts

शीतघात के प्रभाव से बचने एडवाईजरी  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हवाईपट्टी ग्वारा में भव्य स्वागत किया गया  

Reva India News

एबीपीएएस पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए  

Reva India News

Leave a Comment