Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 बार मवेशियों को बंद होने पर पशुमालिक पर होगी कार्यवाही

मण्डला 9 अक्टूबर 2021

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मण्डला के द्वारा जिले के पशुमालिकों से अपील की गई है कि अपने-अपने पशुओं को घर पर बांधकर व अपने नियंत्रण में रखें। जिले के पशु मालिकों से अपील की गई है कि दो बार किसी भी मवेशी के कांजीहाउस में बंद होने पर पशु मालिक के खिलाफ म.प्र. न.पा.अधि. 1961 की धारा 233 के तहत न्यूसेंस की कार्यवाही की जायेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी पशु मालिक की होगी। शहर के मुख्य मार्गों से आवारा मवेशियों को रात्रि में सफाई कर्मचारियों के द्वारा पकड़कर (हाकागैंग) के माध्यम से कांजी हाउस में बंद किया जायेगा। साथ ही दिन में सफाई कर्मचारियों का दल गठित कर शहर के मुख्य मार्ग से मवेशियों को काऊ कैचर में पकड़कर शहर के बाहर छोड़ा जायेगा।

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 21 मई को

Reva India News

आधार सीडिंग का कार्य पूरा करने पंचायत स्तरीय दल गठित

Reva India News

आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment