Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी मंडला की बेटियाँ सिवनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर दिल्ली में बनाई जगह, 9 से 17 अक्टूबर तक होगा राष्ट्रीय मुकाबला

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

मंडला जिले के लिए गौरव की बात है कि शासकीय संदीपनी विद्यालय, कालपी की बालिका हॉकी टीम राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। दिल्ली में 9 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम की बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

खेल कैलेंडर के अनुसार, जिला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, सहायक आयुक्त डॉ. अरुण कुमार शुक्ला एवं जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री मंगल सिंह पंद्रे के मार्गदर्शन में टीम ने नेहरू हॉकी शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, सिवनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम के कोच श्री विपिन कुजूर एवं टीम मैनेजर श्री राजकुमार बावरिया के साथ क्रीड़ा परिसर कालपी की श्रीमती रेखा बैरागी भी टीम के साथ हैं। बालिकाओं की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।

टीम की सफलता पर पीटीआई श्री डी.एस. ठाकुर, श्री जमादार सिंह धुर्वे, श्रीमती लीला पंद्रे, श्री गौतम सूर, श्रीमती बिंदु पिल्ले, श्रीमती सीमा, श्रीमती द्रौपदी चीचाम, श्रीमती मिली सिंह, श्रीमती मिनी सिंह, श्री दिनेश बघेल, श्री नवीन चौरसिया, श्री रविंद्र उइके, श्री आलोक कुजूर, श्री श्याम यादव एवं श्री रामफल गौठरिया सहित अन्य लोगों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Related posts

माँ का दूध शिशुओं के लिए अमृतर – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Reva India News

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

देश का बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है  : संपतिया उयके   केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा  कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता,   बजट से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Reva India News

Leave a Comment