Reva India News
शहर और राज्य

*कहीं तेंदुए का खौफ,तो कहीं गजराज का उत्पात…..हाथियों ने अब पोड़ागाँव में फसलों को किया तबाह …मौके पर पहुँचकर रेंजर ने किया मुआयना…!*

 

 

संजय सिंह परिहार कि जीरो ग्राउंड रिपोर्ट

            छततीसगढ़ धमतरी…..तेंदुआ के आतंक के बीच इलाके में हाथियों का उत्पात भी जारी है….. नगरी सिहावा इलाके में इन दिनों कहीं पर तेंदुए का खौफ तो कहीं गजराज का आतंक लगातार सामने आ रहे है… हालांकि वन विभाग की टीम अपने कार्य में लगे है और लोगों को कई तरीके से समझाइश भी दी जा रही है….. जिससे किसी प्रकार की कोई जान माल की क्षति ना हो…इसी बीच कल देर रात छिंदीटोला ,पोड़ागाँव में हाथियों की मौजूदगी देखा गया है… जो आये और फसलों को चौपट कर निकल गए… पहले मौसम की बेरुखी और फिर महेरबानी के बाद अब हाथियों के दल ने किसानों के फसलों को चौपट कर दिया है…

..धान की बालियां निकल आई है और अब फसल तैयार होने को है अब ऐसे में गजराज के दल का यूं अचानक आना और फसल को रौंदते हुए निकल जाना ….. किसानों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है…वहीँ पोड़ागांव सरपंच यतीन्द्र बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि छिंदीटोला ,पोड़ागाँव में हाथियों द्वारा खेतों में में चलने से फसल चौपट हुआ है…

वहीँ सूचना मिलने पर बिड़गुड़ी रेंजर दीपक गावड़े मौके पर पहुँचकर मुआयना भी किया …इस मामले में एसडीओ हरीश पांडे ने बताया कि हाथियों के आने की जानकारी मिली है …अब वो वापस सीतानदी टाइगर रिजर्व की ओर निकल गया है…क्षतिपूर्ति के लिए प्रकरण तैयार करने के लिए कहा गया है…

 

Related posts

Adopt a self-regulation model for tech industries

Admin

नरसिंहपुर जिले में लोगों के दिलों पर राज करते हैं पुलिस अधीक्षक महोदय विपुल श्रीवास्तव जी एवं ठेमी थाना प्रभारी महोदय गौरव*

Reva India News

अब नहीं देखेगी कॉलरवाली पेंच टाइगर रिजर्व पर शोक की लहर

Reva India News

Leave a Comment