Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन ने तैयार किए ’’त्यौहार स्पेशल फूड गिफ्ट पैकेट्स’’ 399 रूपए के पैकेट्स में स्वास्थ्यवर्धक स्थानीय उत्पाद  

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 25 अक्टूबर को एनआरएलएम के माध्यम से आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बनाए गए स्थानीय खाद्य उत्पादों तथा एक जिला एक उत्पाद के तहत् चिन्हित कोदो-कुटकी के उत्‍पादों का फूड गिफ्ट पैक लाँच किया। गिफ्ट पैक में मंडला जिले के स्थानीय एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद शामिल है। इस गिफ्ट पैक की कीमत 399 रूपए है। स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए इन त्यौहार स्पेशल गिफ्ट पैक में प्राकृतिक शहद, महुआ के लड्डू, महुआ की कैंडी, कोदो-कुटकी, कोदो-कुटकी के बिस्किट शामिल है। कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे आगामी त्यौहारों में स्थानीय उत्पादों को खरीदें ताकि मंडला के स्थानीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार हो तथा स्व-सहायता समूह को आर्थिक लाभ हो। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि एनआरएलएम द्वारा बनाए गए त्यौहार स्पेशल फूडपैक को प्राप्त करने के लिए आजीविका कार्यालय मंडला में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से मुझे मिला 70 लाख रूपये का ऋण – नितिन मिश्रा

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने डॉ. मनदीप शर्मा को कुलपति नियुक्त किया नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के होंगे कुलपति

Reva India News

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

Leave a Comment