Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 को टाऊनहॉल में जिला स्तरीय रोजगार मेला

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जिला स्तरीय रोजगार मेला 28 अक्टूबर 2021 को नगरपालिका मंडला के टाऊन हॉल में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे आयोजित किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक बेरोजगार युवक-युवतियां जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष एवं योग्यता कक्षा 8वी से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण है, मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसमें  रोजगार या स्वरोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी गूगल लिंक https://forms.gle/csfa5xHdjDijYCuB9 पर रजिस्ट्रेशन करके रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 8989808977 एवं 9407312872 नंबरों पर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

Reva India News

मंडला पुलिस की पहल: युवाओं को मिलेगा निःशुल्क ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर

Reva India News

Leave a Comment