Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आई.टी.आई. पास आवेदकों के लिए पीपीपी पार्टनर के माध्यम से रोजगार के अवसर

मण्डला 26 नवम्बर 2021

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय जबलपुर में पी.पी.पी. पार्टनर के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। पी.पी.पी. पार्टनर द्वारा प्रदेश में स्थित विभिन्न नियोजकों से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में पीथमपुर स्थित एक ऑटोमोबाईल कम्पनी से 200 रिक्त प्राप्त हुई हैं। इस कम्पनी को फिटर, डीजल मोटर मैकेनिक, टर्नर एवं मशीनिस्ट ट्रेड से आई.टी.आई. पास आवेदकों की आवश्यकता है। इसके आलावा इंटरनेशनल बी.पी.ओ. से भोपाल में कार्य करने के लिए कस्टमर केयर प्रोफेशनल की 300 रिक्त पोस्ट भी हैं। इसमें योग्यता 12वी पास निर्धारित है आवेदक अपने रिज्यूम ई-मेल आईडी jabalpur.manager@yashaswigroup.in या व्हाट्सऐप नंबर 7620603268 एवं 7974921081 पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें-संभागायुक्‍त संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने की योजना भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 8 मार्च 2024

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्यक्रम हेतु ड्यूटी आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment