Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों को रिक्त पंच चुनाव में कानून व शांति बनाए रखने के आदेश जारी किए

मंडला 9 सितंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2024 के अंतर्गत मण्डला जिले की जनपद पंचायत बिछिया एवं निवास में रिक्त पद (पंच) पंचायतों के मतदान केन्द्रों में 11 सितंबर को मतदान सम्पन्न होना नियत किया गया है। मतदान के पश्चात मतगणना का कार्य भी सम्पन्न होगा। उन्होंने तहसीलदार बिछिया श्री दिनेश वरकड़े एवं तहसील निवास श्री शंकरलाल मरावी को 10 सितंबर को मतदान दलों की रवानगी एवं 11 सितंबर को मतदान समाप्ति तथा मतदान दलों की वापसी तक के लिये सामग्री वितरण, वापसी के लिए संबंधित जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों की सीमा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

अवैध शराब एवं माईनिंग पर करें सख्त कार्यवाही – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

वनवासी विकास परिषद की बैठक सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया झालपानी वनग्राम का दौरा

Reva India News

Leave a Comment