28 नवम्बर 2021 दिन रविवार ।
स्थानीय लेम्प्स परिसर स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने सहकार भारती मण्डला का एक दिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम सहकार भारती के प्रणेता एवम संस्थापक लक्ष्मणराव जी इनामदार (वकील साहेब) एवम भारत माता के छाया चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया । मंचासीन सभी अतिथियों एवम उपस्थित सभी बंधुओं का तिलक वंदन अभिनंदन किया गया।
इसके बाद परम्परानुसार सहकारी गीत का गायन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी नारायण सिंह जी के द्वारा किया गया जिसे सभी ने दोहराया । गीत के भाव, अर्थ की गहराई से भी समझाईस दी जिससे सभी गीत के माध्यम से सहकार भारती के कार्यों और उद्देश्य को आसानी से समझ सकें।

सम्मेलन श्री वी के राय जी की अध्यक्षता में किया गया । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला संघचालक श्री हीरानंद चंद्रवंशी जी, विभाग प्रचारक अमित दवे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय जी
वक्ताओं ने अपने विचार रखें ।
मण्डला जिले के विभिन्न ग्रामीणांचल क्षेत्रों से आये नागरिकों ने भी चुनाव के दौरान अपने अपने प्रत्याशियों का नाम रखा और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जगदीश राय जी, महामंत्री पद पर रंजीत कछवाहा एवम कोषाध्यक्ष पद पर संतकुमार जंघेला जी को चुना गया। तीनो नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यर्पण कर शुभकामनाये दी गई।एवम जल्द जिले की एवम तहसील स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार किये जाने की बात की गई।
सदस्यों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बताया कि मध्य
प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर मुहैया कराने हेतु
नवाचार किया जा रहा है। इसमें अनेक तरह के ग्रामीण स्तर पर रोजगार के
अवसर तलाशे जा रहे है । मुख्य रूप से इसका उद्देश्य सहकारिता के माध्यम
से रोजगार के अवसर पैदा कराना एवं व्यवस्थाओं को सुचारू करना है।
सहकारिता के बिना कुछ कर पाना संभव नहीं है और सहकारिता तब और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है जब देश में बेरोजगारी और अराजकता बढ़ रही हो ।
संगठन के प्रदेश सह संगठन प्रमुख कृष्णकांत जी ने बताया
कि प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को नेटवर्क गांव-गांव
तक है। सरकार इसके जरिए खाद बीज एवम ऋण वितरण के साथ उपार्जन का काम भी
कराती है। आज जहां अधिकांश समितियां उचित मूल्य की दुकानों का संचालन भी
कर रही हैं वही दुग्ध सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
देने का काम कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया की आज देश में
इंडियन कॉफी हाउस, अमूल, कृभको व महाराष्ट्र के महिला समूह जैसे वृहद
संस्थान सहकारिता का एक जीवंत उदाहरण है। विभिन्न क्षेत्रों में सेवा
प्रदाता खनिज खनन, फल व सब्जी के प्रबंधन से जुड़े क्षेत्र में काम करने
के लिए सहकार भारती मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से एक महासंघ
बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में खनिज खनन का काम अभी पूरी तरह से
निजी हाथों में है, इसमें रोजगार की काफी संभावना है अत: समितियां बनाकर
छोटे स्तर का काम इन्हें भी दिलाया जाए, सहकार भारती इस दिशा में पूरी
निष्ठा के साथ कार्य हेतु कटिबध्द है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश
में जिला केंद्रों पर युवाओं की समिति बनाकर उन्हें न सिर्फ बैंकों से ऋण
उपलब्ध कराया जाए बल्कि रोजगार की दृष्टि से परिवहन विभाग से परमिट भी
दिलाएं जाएंगे ताकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों स्तर पर रोजगार के
अवसर बनें। सहकारी समितियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाने के लिए
प्रत्येक जिलों में प्रेरित भी किया जा रहा है। केंद्र सरकार की कृषि
अधोसंरचना निधि से अब उनको धन राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। संगठन को
मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर बडे सम्मेलन भी आयोजित किये
जायेंगे। आपने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
जी व गृह एवम सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के दिशा निर्देशन में
सहकारिता का कार्य महाराष्ट्र, गुजरात व दक्षिण प्रदेशो की भांति पूरे
देश मे व्यापक रूप में गति लाएगा।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन
रंजीत कछवाहा एवम आभार प्रदर्शन विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय समाजसेवी एव कछवाहा समाज अध्यक्ष हरिराम कछवाहा जी द्वारा किया गया।
