Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोशल-मेडिकल कैम्प का आयोजन

Wildlife & Nature Conservancy, Indore के द्वारा कान्हा टाइगर रिज़र्व में राजा रमन्ना प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से सोशल मेडिकल कैम्प का आयोजन मुक्की में आज दिनांक 28.11.2021 को किया गया। इस कैम्प का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य पार्क में कार्यरत सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों के द्वारा और उन्नत तकनीक के द्वारा मुँह के कैंसर का परीक्षण और साथ में दवा का वितरण किया गया। इसके साथ ही सभी चौकीदारों को गरम कपड़े और वन कर्मियों के बच्चों को स्टेशनरी भी बांटी गई। इस कैम्प को आयोजित करने के पीछे पार्क के संचालक श्री एस. के सिंह का विज़न था, उन्होंने बताया कि इस तरह के कैम्प नियमित अंतराल में होते रहना चाहिए, वनकर्मियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सज़ग रहना चाहिए,सुरज सिंह सेंधराम assistant director ने कैम्प की पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से किया और रेंजर श्री अजय वाहने ने सभी वनकर्मियों को कैम्प तक आने के लिए सुनिश्चित किया। NGO के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बागड़ा ने बताया कि संस्था इस तरह के कैम्प का आयोजन नियमित करती रहती है। और इस तरह के कैम्प का उद्देश्य वनकर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना है। आज के कैम्प में 350 से अधिक वनकर्मियों के स्वास्थ्य का लाभ लिया।

Related posts

कतिपय समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल द्वारा एक खबर प्रकाशित की गयी हैं जिसमें जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदक अरविंद यादव पिता टिक्कू यादव द्वारा चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा पैसे की डिमांड एवं जेल कर्मियो द्वारा जेल में मारपीट किये जाने के संबंध में दिये गये शिकायत का उल्लेख किया गया हैं। शिकायत एवं मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच राजपत्रित अधिकारी से करवाई गयी।

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने किया पंचायत भवन का भूमिपूजन भगवान बिरसा मुंडा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन आज

Reva India News

Leave a Comment