Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभा एवं रैली की अनुमति देने संबंधित एसडीएम अधिकृत

मण्डला 7 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के दौरान अभ्यर्थियों या अन्य व्यक्तियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए रैली आयोजित करने के लिए स्थान तथा समय की अनुमति प्रदान करने के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को उनके अनुविभाग क्षेत्र के लिए अधिकृत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् उन्होंने कहा है कि एक स्थान के लिए एक ही दिन एक समय पर दो अभ्यर्थी या अन्य व्यक्तियों द्वारा सभाएं आयोजित करने के लिए अनुमति हेतु आवेदन करने की दशा में प्रथम आवेदक को पहले एवं बाद में आवेदन प्रस्तुत करने वाले को बाद में अनुमति प्रदान की जाएगी। जिस स्थल पर सभा या रैली का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है उस स्थल के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के प्रतिवेदन के परीक्षण के उपरांत ही अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा अनुमति दी जाएगी।

Related posts

बढ़ार एवं खुर्सीपार में लगाया गया निःक्षय शिविर

Reva India News

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आयरन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी जन विश्वास शिविर मंडला में, आवेदनों के निराकरण के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

क्षेत्रवार समग्र विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment