Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई में 1 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईश फिलिंग किया जाएगा

मंडला 28 अगस्त 2024

प्राचार्य शासकीय आईटीआई मंडला ने बताया कि जिले के समस्त विकासखंडों में संचालित आई.टी.आई. बीजाडांडी, नारायणगंज, निवास, नैनपुर, बिछिया, घुघरी मोहगांव एवं मवई में सी.एल.सी. राउंड में 28 अगस्त 2024 से 1 सितंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईश फिलिंग प्रारंभ हैं। रजिस्टर्ड आवेदकों को च्वाईश फिलिंग करना अनिवार्य हैं। उन्हें 3 सितंबर 2024 को प्रातः 10:30 से 5:30 बजे के मध्य स्वयं उपस्थित होकर ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज कराना होगा। 4 सितंबर 2024 को प्रातः 11 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी तत्पश्चात मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश होगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के डीएसडी पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2024 पर रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईश फिलिंग कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा कार्यालयीन कार्य दिवस में शासकीय आई.टी.आई. मंडला में स्थापित हेल्प डेस्क से अथवा किसी भी आई.टी.आई. में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक ऑनलाईन सहायता केन्द्र अथवा स्वयं अपने स्तर पर कम्प्यूटर अथवा मोबाईल से प्रवेश/पंजियन फार्म भर सकते हैं।

Related posts

18 जून को जिले में 8.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

गोंगापा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे डोलामाईट खनन क्षेत्र ग्रामीणों से किया संवाद घटना की निंदा कहा पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र का गला घोटना

Reva India News

नवागत सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने पदभार संभाला जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बीजाडांडी का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment