Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वरोजगार के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित

मण्डला 7 दिसम्बर 2021

प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बताया कि मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्वरोजगार की संभावना एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से मण्डला के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्नुखी व्यवसायों जैसे फैशन डिजाईनिंग, सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर एकाउण्ट विथ टेली, घरेलू उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग आदि ट्रेडों में ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मण्डला मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं एस.एल. वरकड़े मो. 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम झिरिया में वृक्षारोपण किया

Reva India News

रात्रि चौपाल में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन और चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment