Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान सहित समस्त निर्वाचन गतिविधियों में कोविड प्रोटोकॉल का रखें विशेष ध्यान – राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में वीसी में दिए गए निर्देश

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सभी कमिश्नर, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि सभी कलेक्टर मतदान सहित समस्त निर्वाचन प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा  जिलों में कोविड प्रोटोकॉल एवं गाईडलाईन को सुनिश्चित करने के लिए सीएमएचओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएमएचओ समस्त केन्द्रों में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए जरूरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन गतिविधियों के दौरान मॉस्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में सभी व्यवस्थाएँ पुख्ता करेंगे। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एएसपी गजेन्द्र कंवर उपस्थित थे।

वीसी में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन, निर्वाचन अधिसूचना, प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की स्थिति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार स्टेडिंग कमेटी के गठन, नाम-निर्देशन पत्र की जाँच, ईव्हीएम, रेंडमाईजेशन, कानून एवं व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण का आयोजन गंभीरतापूर्वक करें। इसी प्रकार जिला स्तर पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम तथा शिकायत निवारण सेल का गठन भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसपी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंध रखें। इसी प्रकार राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों का सतत् रूप से संयुक्त भ्रमण भी आयोजित करें। श्री सिंह ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील रहने के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 28 अक्टूबर 2024

Reva India News

खनिज रेत में संलिप्त 2 ट्रेक्टर जप्त

Reva India News

Leave a Comment