Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

 

मंडला 30 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में आयोजित संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सभी विभागीय अमला पंचचौकी महाआरती में शामिल हुआ। इस अवसर पर माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती का आयोजन माहिष्मती घाट के अमृता चौक, नर्मदा चौक, संकरी चौक, रेवा चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। पंचचौकी महाआरती में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती में सेवाभाव और समर्पण के साथ जिले के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मप्रेमी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, बूढ़े, बच्चे, युवा, महिलाएं और पत्रकारगण शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती में नर्मदा अष्टक गान पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे और ऊँ जगदा नंदी आरती गाकर पंचचौकी महाआरती संपन्न किया गया। जय नर्मदे, जय राधेकृष्णा का जय जय कार किया गया। महाआरती समापन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर अपने जन्मदिवस पर केक काटकर सभी को खिलाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण और श्रद्धालु उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर माहिष्मती घाट में सड़क मार्ग का निरीक्षण भी किया।

 

Related posts

विशेष जागरुकता अभियान अंतर्गत पी.एम. श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा में कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

14, 15 एवं 16 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर नैनपुर, निवास एवं मंडला जनपद पंचायत में शिविर आयोजित होंगे

Reva India News

बाहरी व्यक्तियों की जानकारी नजदीकि पुलिस स्टेशन में देना अनिवार्य मकान मालिक, होटल, लॉज, धर्मशाला प्रबंधक, भवन निर्माण ठेकेदार आदि के लिए आवश्यक आदेश जारी  

Reva India News

Leave a Comment