Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8 दिसम्बर के सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान में करें लक्ष्य प्राप्त – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महाभियान से संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 7 दिसम्बर 2021

शासन के निर्देशानुसार नवम्बर एवं दिसम्बर माह में कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 8 दिसम्बर को सेकंड डोज महाभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिक से अधिक कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करते हुए जिले को दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने सभी एसडीएम, बीएमओ, नोडल अधिकारी तथा सीईओ जनपद को वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज प्राप्त करते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर को मैदानी अमला प्रातः से ही सक्रिय रहते हुए टीकाकरण प्रारंभ करें। उन्होंने जिले के सभी बीएमओ को गंभीरतापूर्वक सेशन प्लान आयोजित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए मुनादी तथा अन्य माध्यमों से वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान भी सतत् रूप से चलाएं। स्थानीय स्तर पर मुनादी एवं घर-घर संपर्क करते हुए लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान की जानकारी दें तथा उनका टीकाकरण कराएँ।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह से ही टीम के रूप में कार्य करते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र की ड्यू लिस्ट के अनुसार वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर पंचायतों में सुबह से मोबीलाईजेशन करते हुए टीकाकरण कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ डाटा एंट्री का कार्य गंभीरतापूर्वक सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी टीकाकरण केन्द्रों में समयपूर्व एवं पर्याप्त मात्रा में डोज उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी बीएमओ तथा सीईओ जनपद के साथ समन्वय बनाते हुए सेकंड डोज के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका, नोडल अधिकारी, महिला बाल विकास के अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नगरपालिका में लोक कल्याण मेला 2 अक्टूबर तक

Reva India News

गांधी जयंती में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन पुस्तकालय का संचालन प्रारंभ होगा

Reva India News

सेवा पखवाड़ा : ग्राम तिन्दनी में नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment