Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2278 किसानों से 130858.52 क्विंटल धान की खरीदी

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 10 दिसम्बर 2021 तक जिले के 66 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। इन केन्द्रों में से स्व-सहायता समूहों एवं किसान संगठन द्वारा उपार्जन स्थल मांगा, रेवाड़ा-2, सिझौरा-2, दानीटोला-2 आदि के केन्द्र भी क्रियाशील हो चुके हैं। आज दिनांक तक 2278 किसानों से 130858.52 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आये। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को देवें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह भी किया है।

Related posts

जनप्रतिनिधियों को दी गई वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी

Reva India News

हब फोर एम्पावरमेंट आॅफ वोमेन अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को हुआ पीपीओ वितरण

Reva India News

Leave a Comment