Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वाधारगृह महाराजपुर मण्डला में जागरूकता शिविर संपन्न

मंडला 28 अगस्त 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला ने बताया कि बुधवार को स्वाधारगृह महाराजपुर मण्डला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय ने सरकार की कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया गया एवं इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले में विभिन्न सेंटरों में संचालित कौशल विकास योजना अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई के कार्यों से जुड़ने हेतु कहा गया। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में स्वाधारगृह सचिव, कार्यकर्ता, अधीक्षिका एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समन्वय अत्यंत आवश्यक – श्री खरे निर्वाचन प्रेक्षक ने की पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

कचरा संग्रहण वाहनों में बज रहा टीबी जागरूकता जिंगल

Reva India News

प्राथमिक सहायक शिक्षक निलंबित

Reva India News

Leave a Comment