मंडला 19 जुलाई 2025
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने निवास विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निवास में बन रहे नवीन छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान श्री कूमट ने छात्रावास के किचन गार्डन, वॉलीबॉल और खो-खो जैसे खेलों के लिए तैयार किए जा रहे खेल मैदान, पार्किंग व्यवस्था और बाउंड्रीवॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि बाउंड्री के किनारे वृक्षारोपण अवश्य सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत निवास, श्रीमती श्रद्धा चौबे सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
