Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*पनका,पनिका समाज की बैठक सिकोसी भानपुर में संपन्न* *मंडला*

पनका,पनिका समाज संगठन सेक्टर सिकोसी भानपुर विकासखंड नारायणगंज की बैठक शनिवार 18 दिसंबर को संपन्न हुई।

         बलदेव प्रसाद पड़वार के घर में संपन्न हुई सेक्टर बैठक में संगठन के उद्देश्यों से सभी को परिचित कराया गया। बारह गांवों से सहभागी बनने पहुंचे स्वजातीय महिला-पुरुषों की सहमति से महिला प्रकोष्ठ प्रभारी राम बाई पड़वार, सहायक प्रभारी रेवती बाई रांझर, प्रभारी लक्षमण दास पड़वार, सचिव नंदा बैरागी, अध्यक्ष बलदेव प्रसाद पड़वार, गुरु दास पड़वार को समाज को संगठित और विस्तारित करने का दायित्व सौंपा गया है।

        बैठक का नेतृत्व करने पहुंचे जिला अध्यक्ष एड.धर्मेंद्र धार्या,प्रदेश उपाध्यक्ष जे.डी.बैरागी और सचिव पी.डी.खैरवार ने हर दृष्टि से समाज के पिछड़ेपन और सरकार के द्वारा आदिवासी से ओबीसी में अकारण ही घसीट दिए जाने जैसे मुख्य मुद्दों पर प्रकाश डाला। पनका,पनिका जाति से पचासों साल से आरक्षण के लाभ को रोके रखकर समाज के विकास को रोक रखे जाने के कारण सरकार के प्रति नाराजगी जतायी है।

        समाज को सशक्त बनाकर अपने हक और अधिकार छीनने के लिए जे.डी.पिटनिया ने अपील की है।

       बैठक में अकल दास,शंकर दास,नंदा दास, नैन दास,अंकुर दास, अनारकली,रामवती, कांति,दीनू,प्रीति, जयंती, नीमा, चंद्रावती,शिवदास,दुर्गेश, शुभी, राजीव,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए।

   भवदीय

पी.डी.खैरवार

Related posts

जिला खेल अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जिले में अब 1 जून की सुबह 6 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए संशोधन आदेश

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक निरस्त

Reva India News

Leave a Comment