Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैरियर सप्ताह का हुआ शुभारंभ

मण्डला 20 दिसम्बर 2021

जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी समग्र शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, जिला रोजगार अधिकारी एल.एस. श्याम, सहायक संचालक मदन झारिया, एपीसी समग्र शिक्षा मुकेश पांडे के आतिथ्य में कैरियर सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कैरियर सप्ताह कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्धारण करने एवं अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। जिला रोजगार अधिकारी सैयाम द्वारा राज्य शासन के निर्देशन में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के माध्यम से आयोजित होने वाले कैरियर काउंसलिंग के विषय में अवगत कराया गया। सहायक संचालक मदन झारिया द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक प्रतियोगिता के युग में स्वयं को तैयार करने के लिए आवश्यक रणनीति एवं स्वयं में क्षमता विकसित करने के हेतु प्रेरित किया गया। एपीसी मुकेश पांडे द्वारा मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश के समस्त हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित हो रहे कैरियर सप्ताह के निर्धारित कार्यक्रम एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। जिला कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय के द्वारा विद्यार्थियों को अपनी अभिरुचि और अभिक्षमता को पहचानने और उसके अनुसार लक्ष्य निर्धारण करने के सूत्र को अपनाने तथा एमपी एस्पायर पोर्टल व आईसीएस केरियर पोर्टल के माध्यम से कैरियर की जानकारियां प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाया गया। रोजगार विभाग एवं तकनीकी कौशल काउंसलर अनुपम के द्वारा नई शिक्षा नीति में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को विषय चयन करने हेतु नई शिक्षा नीति के प्रावधानों से परिचित कराया गया। काउंसलर कपिल गायकवाड एवं हेमंत खरे ने विद्यार्थियों को कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजेश छत्री, दीपक साहू रोजगार विभाग का सहयोग रहा। कैरियर सप्ताह अंतर्गत साप्ताहिक गतिविधियों के प्रथम दिवस में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज हुआ।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश वरिष्ठ पत्रकार मंडला सावंत सिंह

Reva India News

11 सितंबर को नगरपालिका मंडला में लगेगा लोक कल्याण मेला

Reva India News

मीरा दीदी के घर पहुँचे अधिकारी

Reva India News

Leave a Comment