Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 से 31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 31 दिसम्बर 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डला जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं की बिमारी ब्रुसेलेसिस को नियंत्रित करने के लिए ब्रुसेलेसिस नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आपको अवगत कराना चाहेंगे कि ब्रुसेलेसिस एक जीवाणु संक्रामक रोग है जो कि पशुओं के साथ-साथ इंसानों को भी प्रभावित करता है। गाभिन पशुओं में इससे अबॉर्शन हो जाता है और पशु जल्दी गाभिन नही हो पाता है। गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के मादा बच्चे (बछिया व पडिया) उम्र 4 से 8 माह के बच्चों में ब्रुसेलेसिस का टीकाकरण किया जायेगा। एक माह तक कार्यक्रम सतत चालेगा। प्रत्येक ग्राम व शहरी वार्ड में 4 माह से 8 माह के बीच के गौवंशीय एवं भैंस वंशीय बछड़ों व पड़ियाओं को टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। टीकाकरण से लाभ ये होगा कि गर्भधारण करने पर 7 से 8 माह में गर्भपात की बीमारी होती है, वह नहीं होगी एवं दूध के माध्यम से इंसानों में यह बीमारी नहीं पहुंच पाएगी। समस्त पशुपालकों एवं डेयरी व्यवसायी सभी अपने पशुओं को टीकाकरण आवश्यक रूप से करायें। सभी ग्राम व शहरी वार्ड में एक माह तक यह अभियान जारी रहेगा। 1 जनवरी 2022 को दयोदया गौशाला आमानाला डिडौरी रोड मण्डला में प्रातः 10 बजे उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला मण्डला द्वारा ब्रुसेलेसिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

Related posts

25 जनवरी को 15वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन के निर्देश  

Reva India News

नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने का अभिनव प्रयास उपलोक सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

Reva India News

वाहन किराए के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार – 34 लाख रुपये मूल्य के 05 फोर व्हीलर वाहन जप्त*

Reva India News

Leave a Comment