Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मौसम को देखते हुए उपार्जन के रख-रखाव की व्यवस्था करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा

मण्डला 6 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपार्जन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित मौसम को देखते हुए उपार्जित फसल के लिए जरूरी व्यवस्थाएं बनाएं। उन्होंने आगामी 2 दिनों में खरीदी को गति देने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने हीरापुर कैप भंडारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंनें कहा कि सोसायटी स्तरीय सेंटर में स्कंद को शतप्रतिशत अंदर रखना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने डीएम नान से जिले में बारदानों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं भी बारदानों की कमी है, डीएम नान ऐसे स्थानों पर तत्काल बारदाना उपलब्ध कराएं। बैठक में जिला सहकारिता अधिकारी श्री त्रिपाठी, डीएम नान, जिला आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

*एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में छटवी कक्षा में प्रवेश के लिए 5 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित*

Reva India News

नैनपुर क्षेत्र का दौरा

Reva India News

Leave a Comment