Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुई संकट प्रबंधन समितियों की बैठक  

मण्डला 6 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर ब्लॉक एवं पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत परसाटोला में पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत मवई में ब्लॉक स्तरीय बैठक तथा मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलमगहन में पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समिति बैठक आयोजित की गई। जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत केहरपुर में भी पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों को कोविड के बढ़ते संक्रमण, कोविड प्रोटोकॉल के पालन तथा शासन तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

Related posts

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन पत्र ऑनलाईन आमंत्रित

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने मवई में देखे विकास कार्य, मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण का लिया जायजा

Reva India News

सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्था हेतु ऑनलाईन निविदा 8 अप्रैल तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment