Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संक्रांति अपने घरों में ही सुरक्षित तरीके से मनाएँ – हर्षिका सिंह जिले में आयोजित होने वाले सभी मेले निरस्त  

मण्डला 13 जनवरी 2022

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि मंडला जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संक्रांति के दौरान आयोजित होने वाले सभी मेलों को जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर ने बाहर से मंडला जिले में मेलों एवं धार्मिक कार्यों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सभी संक्रांति का पर्व एवं अन्य धार्मिक कार्य अपने घरों में ही रहकर संपन्न करें। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की है कि संक्रांति के दौरान आयोजित होने वाले मेला स्थलों पर ना जाएं, घाटों पर एकत्र ना हों, सार्वजनिक घाट स्थानों पर न नहाएं, अपने घरों पर रहें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

Related posts

10 तक भेजें स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरूस्कार के प्रस्ताव

Reva India News

जिला पंचायत में औचक निरीक्षण: 11 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment